पंजाबी गायक प्रीत हरपाल के घर शरारती तत्वों ने मारे पत्थर, CCTV में कैद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 07:23 PM (IST)

जालंधर: आए दिन किसी ना किसी पंजाबी गायक को धमकी या हमले का शिकार होना पड़ रहा है। इसी लिस्ट में अब प्रीत हरपाल का नाम भी जुड़ गया है। प्रीत हरपाल के घर बीती रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थर मारे, जो सी.सी.टी.वी. में कैद हो गए हैं।

इस हमले की जानकारी खुद प्रीत हरपाल ने सोशल मीडिया पर सी.सी.टी.वी. फुटेज की एक तस्वीर सांझी कर दी है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि शायद उन्होंने पहली बार एक धार्मिक गीत गया और दूसरे दिन ही घटना घट गई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है वह गलत सोच रहे हों, पर अगर सही सोच रहे हैं तो सच में पंजाब बहुत गलत ओर चल पड़ा है। उधर घटना के समय घर में मौजूद सुखविंदर ने बताया कि घटना के बारे में सूचना देने के लिए उसने 100 नंबर पर फोन किया था पर किसी ने फोन नहीं उठाया। सुबह होते ही वह थाने जाकर शिकायत देकर आया, पर अभी तक कोई पुलिस अफसर मौके पर नहीं पहुंचा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News