राहुल गांधी की ''भारत जोड़ो यात्रा'' को लेकर पंजाब में तैयारियां शुरू, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 04:29 PM (IST)

चंडीगढ़ : राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर पंजाब में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' जनवरी के पहले सप्ताह पंजाब पहुंचने वाली है, जिसे लेकर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसके मद्देनजर कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने चंडीगढ़ में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं साथ एक मीटिंग भी की गई है, जिसमें राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर पूर्ण तैयारियों संबंधी विचार-विमर्श किया गया है। इस बैठकमें कांग्रेस के प्रभारी सचिव हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई अन्य बड़े नेता मौजूद थे। राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा में ज्यादा से ज्यादा नेताओं व कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए कहा गया। वहीं इस मौके पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने राहुल गांधी की यात्रा पूर्ण रूप से सफल बनाने का भरोसा दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

4th Bada mangal: आज है ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल, जानें धन-वैभव प्राप्त करने का अचूक उपाय

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर शुभ मुहूर्त के साथ जानें, क्या न करें

उत्तर कोरिया जून में पहला सैन्य जासूसी उपग्रह करेगा लांच, जापान ने जारी की चेतावनी

चीन ने ठुकराया अमेरिका का निमंत्रण, सिंगापुर में रक्षा प्रमुखों के बीच बैठक से किया इंकार