Court में पेशी के लिए आया कैदी फरार, पुलिस के फूले हाथ-पांव

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2024 - 01:20 PM (IST)

लुधियाना (राज): लुधियाना में एक कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जिसे आर्म्स एक्ट के तहत नामजद किया गया था। पुलिस द्वारा इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।  

जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. 2 की पुलिस ने राहुल नामक युवक को आर्म्स एक्ट में नामजद किया था। इसी मामले में पुलिस उसे पेशी के लिए कोर्ट लेकर आई थी। पेशी से लौटते वक्त राहुल ने अचानक पुलिसकर्मी को धक्का दिया और मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इस घटना के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 में केस दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News