सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया हवालाती पुलिस की गिरफ्त से फरार

punjabkesari.in Friday, Sep 09, 2022 - 08:26 PM (IST)

कपूरथला (चंद्र) : गत देर शाम कपूरथला सिविल अस्पताल में इलाज के लाया गया एक हवालती पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से फरार हुए व्यक्ति के संबंध में पूरी रात तलाशी अभियान चलाया, लेकिन वे अभी भी खाली हाथ हैं। थाना शहर कपूरथला के एस.एच.ओ. कृपाल सिंह ने भी भगोड़े की तलाश की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त भगोड़े को जालंधर ग्रामीण पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। भगोड़े संदीप सिंह के सुरक्षा गार्ड भी जालंधर पुलिस के ही थे।

फिलहाल दोनों जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के फिल्लौर थाना पुलिस ने 5 सितंबर को गांव फिल्लौर निवासी हवालती संदीप सिंह को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर केस संख्या 252 दर्ज किया था। जिसके चलते संदीप सिंह कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद था। उक्त हवालाती को बीमारी के चलते बुधवार देर शाम इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया।

इमरजेंसी वॉर्ड में जब पर्ची व अन्य औपचारिकताएं की जा रही थीं तभी अचानक कैदी संदीप सिंह इमरजेंसी वार्ड से फरार हो गया, सूचना मिलते ही पी.सी.आर. टीम व अन्य पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसकी हर जगह तलाश शुरू कर दी। भगोड़ा संदीप सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उक्त मामले में सुरक्षा गार्डों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने फरार आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News