ट्विटर पर कुछ ही दिनों में 2.08 लाख को पार कर गई प्रियंका गांधी के फॉलोअर्स की गिनती

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 08:40 AM (IST)

जालंधर(धवन): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, के फॉलोअर्स की गिनती ट्विटर पर कुछ ही दिनों में 2.08 लाख को पार कर गई। कांग्रेसी सूत्रों ने बताया कि यद्यपि अभी तक प्रियंका ने आधिकारिक रूप से ट्विटर पर अपनी गतिविधियों को शुरू नहीं किया है, फिर भी ट्विटर पर उनके फालोअर्स की गिनती बढ़ती ही जा रही है। प्रियंका को फॉलो करने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज नेता शामिल हैं।

PunjabKesari

कांग्रेसी सूत्रों ने बताया कि संभवत: अगले कुछ दिनों में प्रियंका गांधी द्वारा ट्विटर पर अपनी सियासी गतिविधियों का प्रसार-प्रचार शुरू कर दिया जाएगा। इससे देशभर में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को उनकी गतिविधियों का पता चलता रहेगा। अब चूंकि पुलवामा में आतंकियों ने सी.आर.पी.एफ. के जवानों पर हमला बोला है जिसके बाद पूरे राष्ट्र की गतिविधियों का केन्द्र राजनीति से हटकर देश की सुरक्षा की तरफ चला गया है, इसलिए संभवत: प्रियंका गांधी द्वारा यह मामला ठंडा पडऩे के बाद ट्विटर पर अपनी गतिविधियों का प्रचार व प्रसार शुरू किया जाएगा। 

PunjabKesari
यद्यपि प्रियंका इससे पूर्व भी ट्विटर पर सक्रिय थीं परंतु राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना अलग ट्विटर अकाऊंट बनाया है, जोकि प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम से चलेगा। इसमें प्रियंका की समूची सियासी गतिविधियों का उल्लेख साथ-साथ होता रहेगा। प्रियंका के कांग्रेस की राजनीति में आगे आने के बाद से उत्तर प्रदेश में भारी हलचल देखी जा रही है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News