किसानों ने किया ओ.पी. सोनी का विरोध, समारोहों में जाने से पहले ही धरने लगा रास्ते किए बंद

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 04:48 PM (IST)

जैतो(गुरमीतपाल): उपमुख्यमंत्री पंजाब ओ.पी. सोनी का फरीदकोट के शहर जैतो पहुंचने पर किसानों ने जबरदस्त विरोध किया। प्रोग्राम के अनुसार उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी यहां पंडित जवाहर लाल नेहरू यादगार पर नतमस्तक हुए। नेहरू जी को उनके जन्मदिन के मौके पर याद करते हुए श्रद्धांजलि भेंट की। इसके बाद उन्होंने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को अपग्रेड करके सिविल अस्पताल का दर्जा देने का ऐलान करना था लेकिन सेंटर के दोनों गेट किसानों ने धरने लगा कर बंद कर दिए। नेहरू यादगार और सिविल अस्पताल के बीच भी किसान संगठनों के सैंकड़ों वर्कर जत्थेबंदियां काले झंडों के साथ रोष प्रकट करने के लिए खड़ी थीं।

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल ने पंजाब दौरा किया रद्द, जानें क्या है इसकी वजह

ओ.पी. सोनी यादगार से सीधे पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान पवन गोयल की रिहायश पर चले गए। इसके बाद उन्होंने सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इनाम बांट समारोह में पहुंचना था लेकिन रास्ते में विरोध कर रहे किसानों ने पहले ही पहुंच कर स्कूल के दोनों दरवाजों पर धरना लगा दिया। खबर लिखे जाने तक कम्यूनटी हैल्थ सैंटर और स्कूल के फाटकों पर किसानों द्वारा धरने जारी हैं। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को मनाने के प्रयास जारी हैं। सोनी के साथ मैंबर लोक सभा मुहम्मद सदीक, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान पवन गोयल, सीनियर कांग्रेसी नेता सूरज भारद्वाज, बीबी जावेद अख्तर, बलविन्दर सिंह लवली भट्टी, नगर कौंसिल जैतो के प्रधान सुरजीत बाबा, मीत प्रधान जीतु बांसल, मार्केट कमेटी जैतो के चेयरमैन सिकन्दर सिंह मढ़ाक, ट्रक ऑप्रेटर यूनियन जैतो के प्रधान राजदीप सिंह औलख उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News