PAP चौंक में जोहल अस्पताल के खिलाफ धरना, जनता परेशान, लगा है लंबा जाम

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 04:09 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के पी.ए.पी. चौंक में पूर्व सैनिकों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व सैनिकों के साथ अलग अलग जथेबंदियो द्वारा प्रशासन  खिलाफ धरना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार यह मोर्चा जालंधर के जोहल अस्पताल के खिलाफ खोला गया है।  कुछ दिन पहले जोहल अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इलाज के लिए आए कुछ पूर्व सैनिकों में कहासुनी हो गई थी।  PunjabKesari

इस दौरान प्रदर्शनकरियो ने आरोप लगते हुए कहा कि उनके एक साथी सेवानिवृत्त सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था इस दौरान  अस्पताल स्टाफ से उनकी कहासुनी हो गई और अस्पताल के मालिक व कर्मचारियों द्वारा बिना वजह के मारपीट करने के मामले में विरोध करते हुए धरना दिया जा रहा है। इस प्रदर्शन के कारण पी.ए.पी. चौंक में लंबा जाम लग गया है, जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News