पंजाब के पूर्व DGP सैनी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में रोष मार्च

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 04:45 PM (IST)

चंडीगढ़ः बहुचर्चित मुल्तानी अगवा व हत्या मामले में पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर दिल्ली में जागो पार्टी की ओर से रोष मार्च किया गया।

बताया जा रहा है कि दिल्ली शिरोमणि कमेटी के पूर्व प्रधान मनजीत सिंह जीके की जागो पार्टी ने जैसे ही पंजाब राजभवन की और कूच किया तो पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। जीके का कहना है कि सैनी को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस व एस.आई.टी. का रवैया बहुत ढीला है। अगर सैनी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो देश-भर में प्रदर्शन किए जाएंगे। 

बता दें कि पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की गिरफ्तार के एस.आई.टी. व पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं जिला अदालत ने सैनी के खिलाफ गैर -जमानती वारंट जारी किए हुए है। अदालत ने आदेश दिया है कि सुमेध सिंह सैनी को गिरफ्तार करके 25 सितंबर तक कोर्ट में पेश किया जाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News