जालंधर में PRTC बस हादसाग्रस्त, टायर निकलने से कई सवारियां हुई घायल
punjabkesari.in Monday, Dec 29, 2025 - 11:13 PM (IST)
जालंधर (कशिश): शहर में पी.आर.टी.सी. बस के हादसाग्रस्त होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लम्मा पिंड चौक के नजदीक 'कार' शोरूम के सामने हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सवारियों से भरी एक पी.आर.टी.सी. बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चलती बस का अचानक टायर निकल जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सूत्रों के अनुसार बस पी.आर.टी.सी. लुधियाना डिपो की बताई जा रही है, लेकिन कितने लोग घायल हुए हैं, इस बारे अभी तक कोई जानकारी नहीं है। मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंच चुकी है। क्रेन की मदद से बस को एक साइड लगाया जा रहा है ताकि लगे जाम से निजात पाई जा सके।




