पटियाला में तैनात ASI का श''व जालंधर से मिला, दहशत का माहौल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 10:20 AM (IST)

जालंधर (सुनील): थाना मकसूदां के अधीन आते गांव वरियाणा में खाली प्लॉट में ए.एस.आई. की गली सड़ी लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लाश मिलने की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई और ए.एस.आई. उमेश कुमार पुलिस पार्टी सहित पहुंचे।

जानकारी देते उमेश कुमार ने बताया कि ए.एस.आई. अमनदीप सिंह (36) पुत्र गुरनाम लाल निवासी वरियाना पटियाला में कमांडो तैनात था। उन्होंने बताया कि लोगों को खाली प्लॉट के आसपास काफी बदबू आ रही थी जिस कारण लोगों ने सूचना पुलिस को दी। लाश को जब देखा तो मृतक अमनदीप का निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया तथा मामले की जांच शुरू की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News