PSEB 12वीं का Paper Exam से पहले हुआ रद्द, जानें क्या है वजह
punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 01:31 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): इस वक्त 12वीं की इंग्लिश की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें की PSEB का 12वीं इंग्लिश का पेपर स्थगित हो गया है। जानकारी अनुसार परीक्षा से डेढ़ घंटा पहले PSEB 12वीं का पेपर रद्द किया गया। बता दें की 12वीं कक्षा के Exam जारी हैं। वहीं जब परीक्षा केंद्र कंट्रोलर ने बैंको से प्रश्न पत्र लेने गए तो उन्हें प्रश्न पत्र ही नहीं मिले जिसके बाद बोर्ड ने बैंकों को ई मेल भेज दी है।
चर्चा ये भी है की पेपर कहीं लीक हुआ है लेकिन बोर्ड के अधिकारी फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। PSEB के परीक्षा कंट्रोलर जे.एस. मेहरोक ने कहा कि English का पेपर स्थगित कर दिया गया है। यह क्यों हुआ इस बारे बाकी जानकारी बाद में दी जाएगी। जानकारी अनुसार आज की परीक्षा में करीब 3 लाख विद्यार्थियों ने पेपर में बैठना था। जैसे ही पेपर रद्द हुआ छात्रों में काफी रोष देखने को मिला। वही अभिवाक भी परेशान नजर आए। उनका कहना है की अचानक इस फैसले के बाद उन्हें काफी परेशानी हुई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here