Postpone हुई पंजाब के Schools में होने वाली PTM, जानें नई तारीख

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 03:18 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): पंजाब के स्कूलों में 18 अक्टूबर को होने वाले पी.टी.एम. (PTM) से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पी.टी.एम.  (PTM) अब 18 अक्टूबर की जगह 22 अक्टूबर मंगलवार को होगी। इस संबंध में विभाग द्वारा पत्र जारी किया गया है।    

आपको बता दें कि 15 अक्टूबर को पंजाब में पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) हैं। इसके चलते ज्यादातर अध्यापक की ड्यूटी लगी हुई है। इसके चलते 11 अक्टूबर को रिहर्सल, 12 और 13 को छुट्टी है व  15 को पंचायत चुनाव है। इसके बाद 16 को रेस्ट दी गई है और 17 अक्टूबर को फिर छुट्टी है। इसी बीच 18 अक्टूबर को होने वाले पीटीएम को लेकर अध्यापक परेशान थे। ऐसे में अब  22 अक्टूबर मंगलवार को पी.टी.एम. (PTM) होगी।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News