सरेआम पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी, पड़ोसियों पर किया जानलेवा हमला

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 09:20 PM (IST)

होशियारपुर: जिले के गांव बिलासपुर से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। गांव में पुलिसकर्मी सहित उसके परिवार ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए का एक वीडियो  काफी वायरल हो रहा है। जानाकरी के अनुसार पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ मिलकर अपने ही पड़ोस की महिलाओं पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहा है। यही नहीं इस दौरान पुलिस कर्मी को रोकने की बजाय उसका परिवार खुद इसमें साथ दे रहा है। 

इस मामले में गंभीर घायल महिला के पति ने बताया पुलिस कर्मी अपने परिवारिक सदस्यों सहित उसके परिवार को जातिसूचक शब्द और गालियां देते थे। आज उन्होंने उसकी पत्नी व बेटियों को मारा तो वह घर नहीं था। उनकी बेटियों  ने फोन करके उसे जानकारी दी कि पुलिसकर्मी तेजधार हथियारों से मारपीट कर रहे हैं।  

पुलिसकर्मी के हमले से शिकार हुए परिवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।  थाना सदर के एस.एच.ओ. ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि हमला करने वाला पुलिस कर्मी की पहचान प्रगट सिंह के रूप में हुई है। वह पी.आर.टी.सी. में पुलिस मुलाजिम है। पीड़ित परिवार के बयानो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News