Punjab : अगर आप भी विदेश जाने के इच्छुक तो बच कर रहें इन दो प्रमुख ट्रैवल एजैंटों से

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 07:15 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने 2 प्रमुख ट्रैवल एजैंटों पर शिकंजा कसा है। जानकारी अनुसार पुलिस ने मोहाली स्थित वीजा पैलेस इमीग्रेशन के मालिक और उसके साथी को मानव तस्करी के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह व गुरजोध सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों एजैंट भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें नौकरी का लालच देकर पंजाब से कंबोडिया भेजते थे। कंबोडिया में पहुंचने पर उनके पासपोर्ट छीन लिए जाते थे और फिर उनको साइबर स्कैमिंग काल सैंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता। 

इस बारे जानकारी देते पंजाब डी.जीपी. गौरव यादव ने बताया कि कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में आने वाले पीड़ित की जानकारी के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच दौरान पाया गया कि उक्त इमीग्रेशन सैंटर का मालिक व उसका साथी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं तथा उन्हें धोखे के साथ कंबोडिया और अन्य एशियाई देशों में भेजते और उनसे भारतीयों के साथ साइबर स्कैमिंग सैंटरों में जबरदस्ती काम करवाया जाता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News