Punjab : प्रेमी से परेशान महिला का खौफनाक कदम! इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 10:20 PM (IST)
मोगा (आजाद) : थाना धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव नूरपुर हकीमां निवासी एक महिला द्वारा अपने कथित प्रेमी से तंग आकर कोई जहरीली दवाई खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त किए जाने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में मृतका के पति सुखविन्द्र सिंह के बयानों पर कथित आरोपी सर्बजीत सिंह सरबा उसका पिता जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव नूरपुर हकीमां तथा 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार हरप्रीत शर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के कथित आरोपी सर्बजीत सरबा के साथ कथित प्रेम संबंध बताए जाते हैं, जिनका आपसी तकरार हो गया था तथा उसने अपने कथित प्रेमी से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

