पंजाबी आढ़ती फैरडेशन ने राजेवाल सहित 22 किसान जत्थेबंदियों को किया सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 03:24 PM (IST)

समराला, (गर्ग): पंजाब आढ़ती फैडरेशन की तरफ से गुरुवार को समराला में एक विशाल जलसे दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल समेत राज्य की 22 किसान जत्थेबंदियों के नेताओं को फखर-ए-पंजाब सम्मान के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पंजाब भर में से हजारों की संख्या में किसान जत्थेबंदियों के वर्कर और आढ़ती यूनियनों के अधिकारी पहुंचे हुए थे।

इस मौके अपने सबोधन में किसान नेताओं ने मोर्चे की जीत के लिए पंजाब के लोगों की तरफ से दिए गए बड़े सहयोग के लिए धन्यवाद करते कहा कि इतनी बड़ी लड़ाई लोगों की एकजुटता के बिना नहीं जीती जा सकती थी। किसान नेताओं ने इस मौके राजेवाल को अपना प्रमुख नेता बताते हुए एक नया सुनहरा पंजाब सृजन करने के लिए राज्य के लोगों से सहजोग मांगा। इस मौके राजेवाल ने पंजाब के लोगों को राज्य के अच्छे भविष्य के लिए सचेत रहने का न्यौता देते हुए कहा कि अभी लड़ाई बहुत लम्बी है, इसलिए लोगों की एकता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसान जत्थेबंदियों ने पंजाब की तरक्की और लोगों की ताकत को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

इस सम्मान समारोह में प्रमुख किसान नेता हरिन्दर सिंह लक्खोवाल, कुलदीप सिंह वजीदपुर, डा. कुलवंत सिंह संधू, परमिन्दर सिंह पालमजरा, रुलदू सिंह मानसा, बूटा सिंह शादीपूर, बलवंत सिंह, प्रेम सिंह भंगू समेत अन्य सभी जत्थेबंदियों के प्रधान और नेता उपस्थित थे। समागम दौरान आढ़ती फैडरेशन पंजाब के प्रधान विजय कालरा, हरपाल सिंह ढिल्लों, अलमदीप सिंह मालमजरा, जतिन्दर गर्ग आदि का नेतृत्व में सभी किसान नेताओं को सम्मानित किया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News