Punjab : ड्यूटी के बाद बस स्टैंड पर लड़खड़ाता दिखा ASI, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 05:35 PM (IST)

फगवाड़ा: फगवाड़ा बस स्टैंड से पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) रैंक का पुलिसकर्मी लड़खड़ाते कदमों से चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी बस स्टैंड की सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन संतुलन बिगड़ने के बाद वहीं बैठ जाता है। उसके चेहरे पर चोट के निशान और मिट्टी भी दिखाई दे रही है।

लोगों ने जब उससे नशे की हालत को लेकर सवाल किया तो उसने घर पहुंचाने की बात कही। पुलिसकर्मी ने बताया कि उसे नकोदर जाना है और वह जालंधर में नौकरी करता है। एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर उसे बस स्टैंड के अंदर पहुंचाया।

जब पुलिसकर्मी से पूछा गया कि वह इस हालत में क्यों है, तो उसने कहा कि उसकी रात की ड्यूटी लगी थी और वह काफी थका हुआ था। हालांकि, थाने के बारे में पूछे जाने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाया। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News