Live : पंजाब विधानसभा की चौथे दिन की कार्यवाही, भाजपा ने उठाया यह मुद्दा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2022 - 04:54 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। गत दिवस वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पंजाब का बजट पेश किया गया था। आज विधानसभा में बजट पर चर्चा की जाएगी।

वहीं बजट को लेकर विरोधी दलों द्वारा सरकार को घेरने की तैयारी की गई है। गौरतलब है कि बजट सत्र 24 जून से शुरू हुआ था। इस दौरान 27 जून सोमवार को पंजाब का बजट पेश किया गया। यह बजट सत्र 30 जून तक चलेगा।

Live Updates :

- भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने पंजाब में आयुष्मान योजना लागू करने की मांग की है इसके साथ साथ ही उन्होंने पंजाब के स्कूलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह बजट दिशाहीन है।  

- सदन की कार्यवाही फिर हुई शुरू 

- सदन की कार्यवाही 3:30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 

- अंसारी के मुद्दे पर प्रताप बाजवा ने कहा कि हरजोत बैंस इस बात का सबूत दें अगर वह सबूत नहीं दे पाए तो अपने पद से इस्तीफा दें। 

- कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्तार अंसारी को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाते हुए लगाते हुए कहा कि 2 साल से अधिक समय के लिए अंसारी को फर्जी एफ.आई.आर. दर्ज कर जेल में रखा गया। उन्होंने आरोप लगाए कि जेल में अंसारी को वी.आई.पी. ट्रीटमेंट मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था अंसारी की वजह से खराब हो रही है।  

- राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी के रेत से 20 हजार करोड़ की आमदन के दावे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर यह बात आम आदमी पार्टी साबित कर दे तो वह सदन नहीं आएंगे। 

- इस पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि माइनिंग में 5 वर्षों में 7 हजार करोड़ और 20 वर्षो में 40 हजार करोड़ की लूट हुई है। वहीं हरजोत सिंह बैंस ने मुख्तार अंसारी को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाए कि जेल में अंसारी को वी.आई.पी. ट्रीटमेंट मिला।    

- राजा वडिंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी के फंड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 200 करोड़ से यूनिवर्सिटी का कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी पर 150 करोड़ रूपए का क़र्ज़ पहले से है और एक महीना का खर्च 30 करोड़ रूपए है।  

- राजा वड़िंग ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब का बजट दिल्ली से बनकर आया है। बजट की कॉपी दिखा बोले क्या यह पेपरलेस बजट है। इसके साथ ही एक्साइज पॉलिसी को लेकर सवाल उठाए। 

- कांग्रेस के मंत्री परगट सिंह द्वारा मत्तेवाड़ा जंगल के उठाए गए मुद्दे पर सी.एम. मान ने कहा कि जंगलों को हटाकर वहां कोई केमिकल फैक्ट्री नहीं लगेगी और कोई इंडस्ट्री नहीं लगेगी जिससे वातावरण का नुकसान हो। 

- सुखपाल खैहरा ने उठाया एस.वाई.एल. गाना बैन होने का मुद्दा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बैन करवाया यह गाना। इसके साथ ही उन्होंने 100 से अधिक किसान नेताओं के ट्विटर अकाउंट बन होने के मामले में भी आवाज उठाई।  

- कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा में अग्निपथ का मुद्दा उठाया और कहा गया कि इस संबंध में विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए। 

- सी.एम. मान ने किया अग्निपथ योजना का विरोध

- भगवंत मान ने कहा कि अग्निपथ के खिलाफ विधानसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News