BJP के राष्ट्रीय महासचिव, J&K व तेलंगाना के प्रभारी तरुण चुघ की "पंजाब केसरी" से खास बातचीत

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2023 - 12:35 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब से तरुण चुघ को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय टीम में महासचिव के रूप में जगह दी है। वह जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना के प्रभारी होने के साथ-साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी राष्ट्रीय प्रभारी हैं। वह केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण एजैंडे पर चले महा जनसंपर्क अभियान के भी इंचार्ज थे। पर्दे के पीछे रह कर वह पार्टी के लिए नीतियां-योजनाएं बनाने में सहयोग देते हैं। उनके साथ विभिन्न राजनीतिक मसलों पर बातचीत की पंजाब केसरी से हरिश्चंद्र ने। बातचीत के प्रमुख अंश:-

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए 4 साल बीत चुके हैं। आप वहां के पार्टी प्रभारी भी हैं, कैसा बदलाव इन 4 साल में वहां पर आप देखते हैं?
जम्मू और कश्मीर में 5 अगस्त 2019 के बाद एक युगांतरकारी परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू और कश्मीर में एक नए अध्याय की शुरूआत हुई है। अगर बदलाव की बात करें तो आज के जम्मू और कश्मीर में शांति एवं विश्वास का वातावरण पैदा हुआ है। एक समय था जब 6-6 माह तक स्कूल, शिक्षण संस्थान, बाजार बंद रहते थे, लाल चौक 4 बजे बंद होता था, हुर्रियत द्वारा साप्ताहिक कफ्र्यू के लिए कैलेंडर जारी होते थे लेकिन आज के जम्मू-कश्मीर में एक शांति, सुरक्षा और विश्वास का माहौल पैदा हुआ है। पिछले 1 वर्ष में 1 करोड़ 80 लाख से अधिक पर्यटक जम्मू कश्मीर में आए हैं। यह दर्शाता है कि शांति और सुरक्षा के माहौल में आर्थिक अवसर भी बढ़े हैं। जी-20 जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सफल आयोजन इस शांति का गवाह है। वहां बदलाव दिखा है कि कैसे अलगाववाद को खत्म कर आतंकी घटनाएं पूरी तरह समाप्त हुई हैं। क्रॉस बॉर्डर फायरिंग भी लगभग पूरी तरह बंद है। जम्मू और कश्मीर के विकास का धन अब भ्रष्टाचार के रास्ते अलगाववाद और आतंकवाद को पोषित करने में नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के सुनहरे भविष्य का निर्माण करने में खर्च किया जा रहा है।

आपको भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने पुन: राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। पंजाब से एक बूथ कार्यकत्र्ता से शीर्ष नेतृत्व में आपको पुन: स्थान मिला, कैसे देखते हैं आप?
सबसे पहले तो मेरे जैसे छोटे शहर से, मिडल क्लास से आए कार्यकत्र्ता को भाजपा ने अपने शीर्ष नेतृत्व में पुन: स्थान दिया, इसके लिए मैं भाजपा शीर्ष नेतृत्व का कोटि-कोटि आभार जताता हूं और मैं इस जिम्मेदारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं जे.पी. नड्डा व शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। भाजपा में पद नहीं बल्कि ‘कत्र्तव्य प्रधानता’ पार्टी की विशेषता है और यह राजनीतिक क्षेत्र में हमारे दल को बाकि दलों से अलग श्रेणी में खड़ा रखता है। यह भाजपा में ही संभव है कि एक छोटे से बूथ स्तर पर काम करके मंडल, जिला, प्रदेश में काम किए कार्यकत्र्ता को शीर्ष नेतृत्व में स्थान मिलता रहा है।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का एजैंडा क्या होगा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजैंडा साफ है, भारत के गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, देश का मूलभूत विकास, राष्ट्रवाद, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरैंस की नीति को जारी रखते हुए आतंकवाद, परिवारवाद और वंशवाद से भारत को मुक्त कराते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाना, जिसकी चमक एवं दमक पूरे विश्व में फैले। भाजपा सरकार नरेंद्र्र मोदी के नेतृत्व वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र वाली सरकार है, 9 वर्ष में अनेक विकास कार्य हुए हैं। सरकार की अधिकतर योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंच रहा है, समाज के युवा, महिला, गरीब, एस.सी., एस.टी., पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी इससे लाभांवित हुए हैं। देश को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक मजबूत और जनहित में निर्णय लेने वाली सरकार मिली है और इसका भरपूर आशीर्वाद जनता की ओर से आगामी चुनावों में मिलेगा।

राजस्थान एवं छतीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन से जनता ऊब चुकी है

राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, दोनों ही नए गठबंधन में शामिल हैं जबकि पंजाब में वह सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका में हैं।
पंजाब की 3 करोड़ जनता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की ‘नूरा कुश्ती’ को समझ चुकी है, ये दोनों दल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी को पंजाब और दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए वोट किया लेकिन अब राष्ट्रीय स्तर पर तथाकथित गठबंधन बना लिया गया, यह जनता के मत के साथ विश्वासघात है। लोकसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस लगभग समाप्त हो चुकी है। न नेता, न नीति, न नीयत, आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के बीच नहीं ‘पॉलिटिकल टूरि’म’ में ’यादा व्यस्त रहती है। आप सरकार अपने चुनावी वायदों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है, चाहे वो महिलाओं को 1000 रुपए देने की बात हो या आर्थिक संकट से निवारण की, दिन प्रतिदिन पंजाब पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, मान सरकार के पास कोई ठोस आर्थिक नीति नहीं है।

लो.स. चुनाव से पहले कुछ राज्यों में वि.स. चुनाव हैं, उसमें भाजपा की क्या स्थिति रहेगी?
इन चुनावी राज्यों में भाजपा की स्थिति मजबूत है, भाजपा रिकार्ड बहुमत से सरकार बनाएगी। राजस्थान एवं छतीसगढ़ की जनता कांग्रेस के कुशासन से ऊब चुकी है। तेलंगाना में भी जनता के.सी.आर. के भ्रष्टाचार और परिवारवाद व अहंकारी सरकार से जनता त्रस्त आ चुकी है। जनहित एवं गरीब हित में किए गए कार्यों के कारण मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार अपार बहुमत से बनेगी।

आप पार्टी के तेलंगाना के प्रभारी है, अगले कुछ माह बाद वहां चुनाव हैं, कैसे देखते हैं?
 तेलंगाना में भाजपा निरंतर मजबूत हो रही है। वहां के.सी.आर. विरोधी लहर है। तेलंगाना की जनभावनाओं से के.सी.आर. ने विश्वासघात किया है व एक बात तेलंगाना में स्पष्ट हो चुकी है कि कांग्रेस को वोट का अर्थ है के.सी.आर. को वोट। बी.आर.एस. और कांग्रेस जनता को गुमराह कर रहे हैं। इसलिए भाजपा तेलंगाना के विकास के लिए सबसे मजबूत और स्थिर विकल्प है।

जाखड़ के नेतृत्व में पार्टी पंजाब में मजबूती से करेगी विस्तार
क्या भाजपा इस चुनाव के लिए दोबारा अकाली दल से गठजोड़ कर सकती है?

भाजपा वैचारिक पार्टी है, यहां सामूहिक निर्णय लिए जाते हैं और भाजपा में किसी विषय पर फैसला लेने की अपनी व्यवस्था है। इसलिए इस विषय पर निर्णय शीर्ष नेतृत्व को करना है। पंजाब में हमारा गठबंधन अकाली दल ढींढसा के साथ है एवं भाजपा भी हर वर्ग और हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है।

भाजपा ने कांग्रेस से साल भर पहले आए सुनील जाखड़ को चुनावी वर्ष में पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पीछे क्या वजह रही?
सुनील जाखड़ सशक्त, ईमानदार, कर्मठ नेता हैं, उनकी मेहनत और हर छोटे-बड़े कार्यकत्र्ता के तप एवं निष्ठा से पंजाब भाजपा आगे बढ़ेगी। भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व, देश व पंजाब के लिए विकास के लिए किए गए कार्यों की लंबी लिस्ट है, जिसके कारण पंजाब के कई नेताओं ने अपनी आस्था भाजपा में जताई है। पंजाब के विकास के लिए हमें काम करना है। आशा है कि जाखड़ के नेतृत्व में पार्टी पंजाब में मजबूती से विस्तार करेगी और धरातल पर मजबूत होगी, पंजाब के विकास को और गति प्रदान करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News