Punjab : सौतेले पिता की हैवानियत, 14 साल की बेटी से किया Rape

punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 06:05 PM (IST)

पटियाला: थाना अनाज मंडी इलाके में एक 45 साल के व्यक्ति ने अपनी 14 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपित तकरीबन एक महीने से लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था, जिसके बारे में लड़की की मां को पता चलते ही बीती रात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने आरोपित सरबजीत सिंह पर मामला दर्ज किया है जो कैथल, हरियाणा का रहने वाला है। इन दिनों आरोपित पटियाला में रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार साल 2021 में उसने आरोपित के साथ दूसरी शादी की थी। काम के सिलसिले में वह एक हफ्ते के लिए बाहर गई थी और 15 अगस्त को वह वापिस लौटी। घर पहुंचने पर बेटी ने बताया कि उसके सौतेले पिता यानि शिकायतकर्ता के पति ने 15 अगस्त को सुबह दस बजे घर पर अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित एक महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जांच अधिकारी राहुल ने बताया कि आरोपित की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है, शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News