Punjab : बी.एस.एफ. को मिली कामयाबी, सरहद पर एक और ड्रोन बरामद

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 11:35 PM (IST)

तरनतारन (रमन): पंजाब पुलिस व बी.एस.एफ. द्वारा पड़ोसी देश पाकिस्तान की घटिया गतिविधियों को लगातार नाकाम किया जा रहा है। तलाशी अभियान की मदद से बी.एस.एफ. ने दोबारा भारत-पाक सरहद नजदीक से एक और ड्रोन बरामद किया है। थाना खालड़ा की पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सरहद नजदीक बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा ड्यूटी की जा रही थी। तलाशी अभियान की मदद से बी.एस.एफ. ने एक चीनी ड्रोन बरामद किया, जो पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में आया था। इस बरामदगी की सूचना बी.एस.एफ. ने थाना खालड़ा की पुलिस को दी। खालड़ा पुलिस ने ड्रोन अपने कब्जे में लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। बी.एस.एफ. अधिकारी संजय कुमार के बयानों पर यह केस दर्ज किया गया है।
02एएसआरपीरमनटीआरएन04


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News