पंजाब बजट 2023, बिजली सब्सिडी के लिए मंत्री हरभजन सिंह ने किया आभार व्यक्त

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2023 - 10:03 AM (IST)

जालंधर : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए ऐतिहासिक बजट पर ऊर्जा और पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के पहले पूर्ण बजट ने पहले ही पंजाब के वित्त को पुनर्जीवित करने के लिए मंच तैयार कर दिया है, जिसे सभी पिछली सरकारों द्वारा क्रूरता से लूटा गया, कुप्रबंधन और शोषण किया गया था। हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल दोनों ही अपने निजी लाभ के लिए सभी पंजाबियों की गाढ़ी कमाई लूटने के दोषी हैं। इस ऐतिहासिक बजट द्वारा सृजित वित्तीय संसाधनों का उपयोग पंजाब की समृद्धि और विकास के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूंजीगत व्यय का अनुमान 11,782 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है, जो वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।

अपने बिजली विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस साल पी.एस.पी.सी.एल. को नियमित सबसिडी भुगतान जारी किया था, जबकि पहले पी.एस.पी.सी.एल. हमेशा नियमित रूप से सबसिडी भुगतान जारी करने की मांग करता था। एक सकारात्मक कदम उठाते हुए वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली सबसिडी प्रदान करने के लिए 7,780 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के ईमानदार प्रयासों से पंजाब अपने पछवाड़ा सैंट्रल कोल माइन में काम शुरू कर पाया है, जो पिछले 7 सालों से बंद था। ऊर्जा मंत्री ने दोहराया कि इस खदान के चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल. लगभग 250 करोड़ प्रतिवर्ष की बचत कर सकेगा।

वित्त वर्ष 2023-24 में हमारे अन्नदाताओं को मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए 9,331 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित करने के लिए वित्त मंत्री की सराहना करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि किसी भी पिछली सरकार ने कभी भी हमारे किसानों के लिए कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं किया और उनके लिए केवल जुबानी घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने अपने अन्नदाताओं को वित्त वर्ष 2022-23 में 9,064 करोड़ रुपए की मुफ्त बिजली पहले ही प्रदान कर दी है। उन्होंने राज्य के बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण और उन्नयन के लिए वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 26,295 करोड़ रुपए की वृद्धि करने तथा बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने पर जोर देने के लिए मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 1,992 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 12,897 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़कों की मुरम्मत के लिए घोषित विशेष कार्यक्रम से हमारी अर्थव्यवस्था के समग्र विकास में भी मदद मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News