पंजाब में बच्चों से भरी School Bus के साथ बड़ा हादसा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 09:13 AM (IST)

श्री आनंदपुर साहिब : श्री आनंदपुर साहिब-नंगल मुख्य मार्ग पर गांव जिंदवडी के एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बीच राहत भरी बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस बच्चों से भरी हुई थी। मौके पर ड्राइवर की सूझबूझ से छात्रों की जान बच गई। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र स्कूल बस से वापस जा रहे थे तभी बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। श्री आनंदपुर साहिब के डी. एस. पी. अजय सिंह भी अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।  हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News