''ऑपरेशन लोटस'' को लेकर बोले पंजाब CM भगवंत मान
punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 03:16 PM (IST)

चंडीगढ़ : भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन लोटस' का मामला गरमाता जा रहा है। पहले पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा के इस 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर बड़ा बयान दिया है।
पंजाब सी.एम. मान ने कहा कि भाजपा सियासी चालें चल रही है। वह आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। सी.एम. मान ने कहा कि उनकी पार्टी के 6-7 विधायकों को भाजपा द्वारा करोड़ों का ऑफर दिया गया है। उनके विधायक पैसों के भूखे नहीं है और काफी वफादार हैं। भाजपा द्वारा उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर पंजाब की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। आज हरपाल चीमा ने भी भाजपा पर आरोप लगाते कहा कि उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं उनके 10 विधायकों को फोन पर धमकियां भी मिली है। हरपाल चीमा ने विधायकों के साथ पूरे सबूतों सहित पंजाब के डी.जी.पी. से मुलकात पर शिकायत दर्ज करवाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here