पंजाब के CM भगवंत मान का SC समुदाय के लिए बड़ा ऐलान
punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2022 - 01:13 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लगातार ऐलान किए जा रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि सी.एम. मान द्वारा एस.सी. समुदाय के लिए ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार ए.जी. कार्यालय में आरक्षण लागू किया हैं। इसके चलते लॉ अफसर की नियुक्ति के लिए 58 पद एस.सी. समुदाय के लिए आरक्षित किए गए हैं। विधि अधिकारियों की नियुक्ति के लिए यह आरक्षण लागू किया गया हैं।
आपको बता दें कि इस घोषणा के बाद ए.जी. दफ्तर में आरक्षण लागू करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। यह ऐलान करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि हम डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here