पंजाब के लोगों के लिए भगवंत मान का बड़ा ऐलान, अब घर बैठे मिलेगा राशन

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 12:51 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पंजाब के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। भगवंत मान ने कहा कि अब पंजाब में राशन की डोर स्टैंप डिलीवरी शुरू होगी मतलब कि अब मान सरकार घर -घर राशन पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को साफ़ -सुथरा राशन मुहैया करवाया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि जो व्यक्ति उसी दिन ही कमा कर उसी दिन खाता है, यदि उसे राशन लेने की दिहाड़ी तोड़नी पड़े तो  कितने दुख की बात है। बुज़ुर्ग मांए भी 2-2 किलोमीटर दूरी पर राशन डीपू से अपना राशन लेकर आतीं हैं। इसके बाद गेहूं और दाल में से कंकर चुगने पड़ते हैं और गेहूं की हालत भी कई बार खाने योग्य नहीं होती। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों को इन बातों से छुटकारा मिलेगा। इसलिए लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने का फ़ैसला हमारी सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि बढ़िया साफ़ बोरियों में बिल्कुल साफ़ गेहूं या दाल लोगों के घरों तक पहुंच जाएगी और किसी को भी दिहाड़ी तोड़ने या लाईन में लगने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। मान ने कहा कि जितने बजे भी आप घर पर हो, हमारे अफ़सर उतने बजे ही आपके घर राशन पहुंचाएंगे। यह स्कीम बिल्कुल ऑपशनल है और इसको आप अपनी मर्ज़ी के साथ चुन सकते है।

यदि राशन डीपू आपके बिल्कुल नज़दीक है तो आप कह सकते है तो आपको राशन लाने में कोई दिक्कत नहीं है। यदि राशन डीपू पर नाप -तोल में या किसी और चीज़ में कोई दिक्कत है तो आप उस बारे हमें बताएं। इस स्कीम के द्वारा आपका बनता हक आपको आपके दरवाज़े पर मिलेगा। भगवंत मान ने कहा कि यह स्कीम दिल्ली में भी मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लागू की थी लेकिन इसको रोक दिया गया लेकिन पंजाब में हम इस स्कीम को कामयाब करके दिखाएंगे क्योंकि सरकार लोगों के लिए होती हैं। साथ ही मान ने कहा कि आने वाले दिनों में इस स्कीम बारे पूरी डिटेल लोगों को मिल जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News