Punjab : सरकार-व्यापार बैठक में बोल CM मान, केंद्र की भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 07:03 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सी.एम. भगवंत मान व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपनी पंजाब फेरी के दौरान सरकार-व्यापार बैठक में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। सी.एम. मान ने कहा कि लोग केंद्र की भाजपा सरकार से दुखी हुए पड़े हैं तथा भाजपा हर जगह पर अपनी मनमर्जियां करने पर उतर आई है। अभी हाल ही में चंडीगढ़ का मेयर चुनाव ही देख लें, जहां पर भाजपा ने मतों की गिनती में बड़ी हेरा-फेरी करके धक्केशाही से ही अपना मेयर बना लिया। इस पूरे चुनाव में भाजपा की बड़ी धांधली सामने आई। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया और आम आदमी पार्टी की रद्द की गई 8 वोटों को वैध करार दिया गया और हमारी पार्टी का मेयर बनाने का ऐलान किया गया। सी.एम. मान ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री  सभी का सांझा होता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने केवल 4-5 गैर-भाजपा राज्यों पर लकीर खींच रखी है और इस तरह का भेदभाव अच्छा नहीं है। अंग्रेज हमें लूटने आये थे लेकिन आज हम खुद ही लुट रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के 8 हजार करोड़ रुपये रोक रखे हैं। सी.एम. मान ने कहा कि एक बाग में सभी तरह के फूल होने चाहिएं, न कि एक ही फूल। जिन राज्यों भाजपा भाजपा की सरकार नहीं है, उनसे केंद्र भेदभाव करता है। आने वाले 15 अगस्त को पंजाब की झांकियां शामिल होंगी। 

यह भी पढ़ें : पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने फिर दी खुशखबरी

वहीं दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना है। फिलहाल सभी स्कूलों में कुछ न कुछ काम चल रहा है। कल हमने 165 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। अकेले अमृतसर के अंदर ही 4 स्कूल आफ ऐमीनैंस का उदघाटन किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार का पहला मकसद रोजगार मुहैया कराना है। हम पंजाब में तेजी से बड़े उद्योग भी ला रहे हैं। व्यापारियों को जो पेमैंट संबंधी दिक्कत आ रही है, इस संबंधी बहुत जल्द कदम उठाए जाएंगे। पंजाब का एक-एक पैसा आपकी सहूलियतों पर खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को पंजाब की झांकी भी रद्द कर दी, जो बहुत गलत है। यह पंजाब और पंजाबियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि अगर आज संसद में हमारी पार्टी के 13 सांसद होते तो ऐसा कभी नहीं होता। इसलिए आने वाले लोकसभा चुनावों में 13 की 13 सीटें आपको आम आदमी पार्टी की चुननी होंगी, ताकि वे दिल्ली में बैठकर आपके लिए लड़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें : पुलिस प्रशासन में फेरबदल, DSPs के हुए तबादले, पढ़ें List


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News