जल्द ही पंजाब कांग्रेस को मिलेगा नया प्रधान, हाईकमान के पास पहुंची इन नामों की सूची

punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 03:57 PM (IST)

चंडीगढ़: विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार बाद हाईकमान ने पंजाब सहित 5 राज्यों के प्रधानों से इस्तीफों की मांग की थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही यह चर्चा का विषय है कि अब नया प्रधान किसी बनाया जाएगा। इसी के चलते पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब कांग्रेस को नया प्रधान मिला जाएगा। इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान ही तय करेगी। हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रधान के लिए नामों का पैनल हाईकमान को भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार है कि प्रधान के नामों में सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर रंधावा, रवनीत बिट्टू, राजा वड़िंग हैं। इनमें सुनील जाखड़ और सुखजिंदर रंधावा का नाम सबसे आगे होने की चर्चा है। अब देखना यह होगा इनमें से हाईकमान किस नाम को फाइनल करती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News