Punjab : सड़कों पर उतरेंगे शिक्षा विभाग के कर्मचारी, सरकार को दी सख्त चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 07:42 PM (IST)

पंजाब डैस्क:  पंजाब शिक्षा विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (रजि.) पंजाब की एक अहम और निर्णायक बैठक प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य कमेटी के पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों से आए नेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठक के दौरान मौजूदा हालात पर गंभीर चर्चा करते हुए आने वाले समय के लिए संघर्ष की रणनीति तैयार की गई और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। यूनियन की ओर से भविष्य की कार्ययोजना का विस्तृत खाका तैयार किया गया, जिसमें जूनियर सहायकों की तुरंत पदोन्नति, सुपरिंटेंडेंट के लिए अनुभव की शर्त को एक वर्ष करने, टाइप टेस्ट से छूट देने और सुपरिंटेंडेंट पदों पर प्रमोशन जैसे मुख्य मुद्दे शामिल किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह खट्टर ने अपने संबोधन में कहा कि PSMU, जो उनकी मूल संगठन है, द्वारा 15 मई को दिए गए रोष प्रदर्शन के आह्वान को पूरा समर्थन दिया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी।

इस मौके पर यूनियन की प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए जिला फतेहगढ़ साहिब से संजीव सिंह कालड़ा को प्रदेश संरक्षक और जिला जालंधर के अध्यक्ष सुखजीत सिंह को मुख्य संगठन सचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रेस सचिव अमनइंदर सिंह घुडाणी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों पर थोपे जा रहे गैर-जरूरी और गैर-विभागीय कार्य तुरंत वापस लिए जाएं, अन्यथा यूनियन द्वारा संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनप्रीत सिंह (बठिंडा), मुख्य सलाहकार अनिरुद्ध गिल (पठानकोट), संजीव कालड़ा (प्रदेश संरक्षक), रविंद्र शर्मा (जिला अध्यक्ष बरनाला), परंपाल सिंह (जिला अध्यक्ष मोगा), सुखजीत सिंह (जिला अध्यक्ष जालंधर), नरेंद्र शर्मा (प्रदेश अतिरिक्त महासचिव), बिक्रमजीत सिंह आहलूवालिया (जिला अध्यक्ष होशियारपुर), जसप्रीत सिंह (जिला अध्यक्ष मानसा), हरदीप सिंह (महासचिव), दिलबाग सिंह (महासचिव बठिंडा), सुखदेव सिंह (सीनियर उपाध्यक्ष अमृतसर), गुरप्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष अमृतसर), गुरबिंदर सिंह (कोषाध्यक्ष अमृतसर), गुरप्रीत सिंह (जिला महासचिव संगरूर), अवतार सिंह (जिला अध्यक्ष संगरूर), मनवीर सिंह (महासचिव फतेहगढ़ साहिब), मनप्रीत सिंह (महासचिव पंजाब, बठिंडा), मलकीत सिंह (चेयरमैन पंजाब, अमृतसर), रविंद्र सिंह (महासचिव फरीदकोट), वरुण कुमार (जिला अध्यक्ष फिरोजपुर), कਿਰण प्रसार (जिला अध्यक्ष मोहाली), संदीप भट्ट (जिला अध्यक्ष रोपड़) सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News