पंजाब में बनने वाली है डबल इंजन सरकार: मोदी

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 05:58 PM (IST)

जालंधर  : जालंधर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण का आगाज़ पजाब केसरी के जिक्र के साथ किया। उन्होंने कहा कि वह जालंधर शहीद परिवार फंड के कार्यक्रम में विजय चोपड़ा जी के पास आते रहे हैं। पी.एम. मोदी ने कहा कि गुरुओं पीरों, महान क्रांतिकारियों की धरती पर आना अपने आप में एक बहुत सौभाग्य का काम है। उन्होंने देवी तालाब माता को श्रद्धापूर्ण नमन किया। उन्होंने कहा कि वह वहां जाना चाहते थे लेकिन राज्य सरकार के तहत काम कर रहे जिला प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। 

पी.एम. मोदी ने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे, आप हैलीकाप्टर से ही चले जाइए। पी.एम. मोदी ने आज के दिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उन वीर शहीदों के चरणों में श्रद्धापूर्ण नमन करता हूं। उन्होंने 16 फरवरी को संत रविदास की जयंती पर बोलते हुए कहा कि कुछ ही वर्षों में संत रविदास जी का भव्य स्थान बनाया जाएगा।

उन्होंने संत रविदास जी के चरणों में भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पंजाब ने मुझे इतना दिया है कि मैं इसका कर्ज उतारने के लिए जितनी सेवा करूं उतनी कम है। अब उनकी यह सेवा नए पंजाब के साथ जुड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम जो संकल्प देश के लिए लेते है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए हम पूरा खरा उतरते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में डब्ल इंजन सरकार बनेगी जिसमें केंद्र और पंंजाब की सरकार मिल कर चलाएगी। पी.एम. मोदी ने कहा कि कैप्टन के साथ उनकी पहली मुलाकात पंजाब केसरी पत्र समूह के एक समागम दौरान हुई। पी.एम. मोदी ने कहा कि गुरुओं पीरो, महान क्रांतिकारियों की धरती पर आना अपने आप में एक बहुत सौभाग्य का काम है। उन्होंने देवी तालाब माता को श्रद्धापूर्ण नमन किया।

पी.एम. मोदी ने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे, आप हैलीकाप्टर से ही चले जाइए। पी.एम. मोदी ने आज के दिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उन वीर शहीदों के चरणों में श्रद्धापूर्ण नमन करता हूं। उन्होंने 16 फरवरी को संत रविदास की जयंती पर बोलते हुए कहा कि कुछ ही वर्षों में संत रविदास जी का भव्य स्थान बनाया जाएगा। उन्होंने संत रविदास जी के चरणों में भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पंजाब ने मुझे इतना दिया है कि मैं इसका कर्ज उतारने के लिए जितनी सेवा करूं उतनी कम है। अब उनकी यह सेवा नए पंजाब के साथ जुड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम जो संकल्प देश के लिए लेते है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए हम पूरा खरा उतरते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया पंजाब कर्ज मुक्त होगा और अवसरों से युक्त होगा। नया पंजाब में हर दलित भाई-बहन को मान-सम्मान मिलेगा और उचित भागीदारी मिलेगी। नए पंजाब में माफिया और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होगी, कानून का दबदबा होगा। उन्होंने नया नारा देते हुए कहा कि नया पंजाब भाजपा दे नाल, नया पंजाब नई टीम दे नाल । उन्होंने कहा कि जब एक इंजन सैंटर का लगेगा और दूसरा पंजाब का लगेगा तो राज्य डबल ताकत के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती वह धरती है, जिसने देश को दिशा दी है और हौसला दिया है। उन्होंने कहा कि जब देश भुखमरी की चपेट में आया तो पंजाब ने हरित क्रांति के साथ लोगों का पेट भरा। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, इसकी रक्षा देश की एकता व अखंडता के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए राज्य में एक ऐसी सरकार आनी चाहिए, जो लोगों को सुरक्षा दे सके। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन को हटाने के मुद्दे पर कांग्रेसियों पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस की सारी सरकारें रिमोर्ट कंट्रोल से चलती हैं। अगर कैप्टन ने भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने का मन बनाया है तो उन्होंने संविधान के अनुरूप काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसकी सजा मिल रही है आज उनकी अपनी ही पार्टी बिखर चुकी है। कांग्रेस के ही लोग अपने नेताओं की सारी पोल खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने में जुटे ये लोग पंजाब का विकास क्या करेंगे। 

उन्होंने कहा कि जब राज्य में अकाली दल के साथ हमारी सरकार थी, तब भी हमने छोटी भूमिका को स्वीकारा। हमने मांग रखी थी कि डिप्टी सी.एम. भाजपा का होना चाहिए, लेकिन उस समय भी हमारे साथ अन्याय हुआ और बादल साहब ने अपने बेटे सुखबीर को डिप्टी सी.एम. बना दिया। पंजाब की भलाई के लिए हमने राजनीतिक हकों को दरकिनार किया है। पंजाब के लोग अगर भाजपा को मौका देते हैं तो भाजपा भी पंजाब के लोगों का कल्याण करेगी। उन्होंने कहा  कि हमारे साथ एक प्रभावी प्रतिनिधित्व कैप्टन और ढींढसा के रूप में हमारे साथ जुड़ा हुआ है। 

इस मौके पर पी.एम. मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने यहां की इंडस्ट्रीज को तबाह किया है और रोजगार को खत्म किया है। इसे भाजपा की डबल इंजन सरकार ही बदल सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया राज् बिल्कुल नहीं चलने दिया जाएगा। यहां का व्यापारी बिना अत्याचार, बिना खौफ के अपना व्यापार कर सकेगा। उन्होंने कहा कि देश में जहां-जहां डबल इंजन की सरकार है, वहां वहां पर अच्छा विकास कार्य हो रहा है। डबल इंजन की सरकार गरीबों को बिना भेदभाव राशन, गांवों व शहरों का विकास हो रहा है। अगर राज्य में डबल इंजन सरकार बनती है तो राज्य में सड़कें बनेंगी, उद्योगों का विकास होगा, विकास कार्य तेज होंगे।

फसलों के एम.एस.पी. मूल्य पर बोलते हुए पी.एम. मोदी ने कहा कि  हमारी सरकार ने सीधे पैसा किसानों के बैंक अकाऊंट्स में डाला। उन्होंने कहा कि हम किसानों के सिर पर किसी तरह का बोझ नहीं डालेंगे। डबल इंजन सरकार में किसानों को काफी फायदे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समय गुरु नानक देव जी, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पूरे देश में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि हम देश की सेनाओं को अधिकार देते हैं तो कांग्रेस के नेता हमारे सैनिकों को गुंडा कहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रिमोर्ट कंट्रोल जिस परिवार के पास है, वह पंजाब से अपनी पुरानी दुश्मनी निकालता है। जब तक उनके हाथों में रिमोर्ट रहेगा, पंजाब का भला नहीं हो सकता। इनके नेता पंजाब को नशा मुक्त करने का ऐलान करते हैं, लेकिन शहरों के नुक्कड़ों में इन्हीं लोगों के शराब ठेके खुले हुए हैं। कांग्रेस हमेशा सत्ता का दुरुपयोग करती आई है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब में उन्होंने करतारपुर कोरिडोर का निर्माण करवाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने पंजाब की महिलाओं को संबोधित करते कहा कि अगर आपके पास सर्वसुख है, लेकिन अगर आपका बेटा नशे के दलदल में फंस गया तो आपके पास क्या बचेगा। भाजपा सरकार आने पर राज्य को नशामुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने सुख के लिए प्रधानमंत्री नहीं बना, मैं आपके सुख के लिए प्रधानमंत्री बना हूं। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News