पंजाब में जीजा-साला ने लड़की से किया Gangrape, होश उड़ा देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 11:06 AM (IST)

लुधियाना (राज): लड़की को इंगलैंड भेजने का झांसा देकर साला-जीजा ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद एक आरोपी के पिता ने लड़की से 5 लाख रुपए लिए और उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता को बाद में पता चला कि आरोपियों ने उसे धोखा किया है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद थाना डेहलों की पुलिस ने आरोपी साले जतिंदर सिंह और उसके जीजा मक्खन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जतिंदर सिंह के साथ दोस्ती थी। जतिंदर सिंह ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया था। उसने उसे कहा कि उसका इंगलैंड का वीजा लग गया है। इसके बाद आरोपी उसे अपनी कार में बिठाकर अपने साथ घर ले गया। वहां से उसे बाद में टिब्बा नहर के नजदीक हवेली होटल में ले गया जहां आरोपी जतिंदर सिंह और उसके जीजा मक्खन सिंह ने उसके साथ गैंगरेप किया था। इसके बाद आरोपी जतिंदर के पिता मग्घर सिंह ने उससे 5 लाख रुपए ले लिए थे और उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर फरार हो गया था। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी जतिंदर सिंह को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News