पंजाब में कल सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस रहेंगे बंद
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 12:28 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में मार्च महीने में एक और सरकारी छुट्टी आ रही है। बता दें कि कल यानि 23 मार्च सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी के शहीदी दिवस के मौके पर पूरे राज्य में छुट्टी रहेगी। इस कारण राज्य के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
इसके साथ ही गुरुवार, 26 मार्च को राम नवमी आ रही है, जिस कारण छुट्टी रहेगी। इसके बाद महावीर जयंती के मौके पर 31 मार्च दिन मंगलवार को भी छुट्टी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

