पंजाब सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी! CM Mann ने खुद किया ऐलान

punjabkesari.in Monday, Aug 04, 2025 - 03:06 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ निर्णायक जंग को 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान के अगले चरण में ले जाने का फैसला किया है। इसके तहत, राज्य के हर गांव और वार्ड में नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए डिफेंस कमेटियां बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना से इसकी शुरुआत की।

जानकारी के अनुसार, सरकार ने अब नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए गांव और वार्ड स्तर पर डिफेंस कमेटियां बनाने का फैसला किया है। इन कमेटियों में  जनसंख्या के आधार पर सदस्यों की गिनती होगी। कमेटी में न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 सदस्य होंगे। इन डिफेंस कमेटियों में सेवानिवृत्त सैनिकों, शिक्षकों और नंबरदारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इन सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खत्म करने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News