पंजाब सरकार द्वारा इन 11 कीटनाशकों पर पूर्ण पाबंदी, पूरी LIST आई सामने

punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 01:41 PM (IST)

चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब (अंकुर): पंजाब सरकार ने बासमती चावल की खेती में इस्तेमाल होने वाले 11 हानिकारक कीटनाशकों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए फतेहगढ़ साहिब जिला कृषि अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि बासमती चावल के निर्यात के दौरान कुछ कीटनाशकों की मात्रा अंतरराष्ट्रीय मानकों से अधिक पाई गई, जिसके कारण निर्यात में बाधा आ रही है। इसके साथ ही किसानों को उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा था। इस कारण सरकार ने इन कीटनाशकों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने किसानों से बासमती चावल की खेती के लिए निम्नलिखित 11 कीटनाशकों और उनके मिश्रण या किसी भी रूप का उपयोग न करने की अपील की।

ये 11 कीटनाशक प्रतिबंधित हैं

1. एसीफेट 2. बुप्रोफेजिन 3. क्लोरपाइरीफोस 4. कार्बोफ्यूरान 5. प्रोपिकोनाज़ोल 6. थायमेथोक्सम 7. प्रोफिनोफोस 8. इमिडाक्लोप्रिड 9. कार्बेन्डाजिम 10. ट्राइसाइक्लाज़ोल 11. टेबुकोनाज़ोल

डॉ. गुरनाम सिंह ने यह भी बताया कि यदि कोई डीलर किसी अन्य फसल के लिए इस बंद हो चुके कीटनाशक को बेचना चाहता है तो उसे बिल या कैश मेमो पर उस फसल का नाम लिखना अनिवार्य होगा। प्रत्येक डीलर को इन 11 पदार्थों की बिक्री का पूरा रिकार्ड रखना होगा। उन्होंने अंत में किसानों को चेतावनी दी कि निर्यात के समय कृषि में इन प्रतिबंधित कीटनाशकों की उपस्थिति से बासमती चावल की भविष्य की मांग और कीमत दोनों प्रभावित होती है। यह निर्णय किसानों के हित में है और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की ओर अग्रसर करने की आवश्यकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News