शहीद जवानों के परिवारों के लिए पंजाब सरकार ने लिए 2 अहम फैसले

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 03:17 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पुलिस और सेना के जवानों के लिए 2 अहम फ़ैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए इस संबंधित जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि पंजाब के शहीद पुलिस जवानों और बहादुर वीर जवानों की बेमिसाल सेवाओं को सलाम करते हैं और शहीद जवानों के परिवारों को सहायता राशि के तौर पर एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा पंजाब के बहादुर वीर जवानों की रक्षा सेवाओं के बदले इनाम विजेताओं के लिए ज़मीन बदले नकद राशि और इनामी राशि में 40 प्रतिशत वृद्धि की गई है। 

मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट करते कहा कि पंजाब के हमारे वीर सपूत देश और पंजाब की रक्षा करने के लिए शांति बनाए रखने के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देते हैं। उनके परिवारों का ख़्याल रखना समाज की ज़िम्मेदारी होती है। इसी ज़िम्मेदारी को निभाते हुए पंजाब कैबिनेट ने 2 अहम फैसले लिए है। गौरतलब है कि पंजाब को देश की खडग़भुजा कहा जाता है और देश की एकता व अखंडता के लिए पंजाबियों ने रक्षा सेवाओं में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री पहले ही बेमिसाली सेवाएं निभाने वाले सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News