चौंकीदारों को मिलने वाले भत्ते में इजाफा, जानें कितनी बढ़ाई गई राशि

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2025 - 06:14 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार की आज चंडीगढ़ में हुई अहम कैबिनेट बैठक के दौरान कई अहम  फैसलों को मंजूरी दी  गई हैं। वहीं राज्य के चौकीदारों के लिए  भी पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान सामने आया है। सरकार ने चौकीदारों को मिलने वाले भत्ते में भी इजाफा करने का ऐलान किया है। चौंकीदारों के भत्ते  में 250 रुपए की बढ़ौतरी की गई है। इससे पहले  उन्हें 1250 रुपए भत्ता मिलता था, जिसे बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया गया है।  चंडीगढ़ में हुई अहम बैठक में उक्त बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि दिल्ली चुनावों के बाद पंजाब सी.एम. भगवंत मान ने आज के दिन पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई है। जोकि निम्न लिखित हैं-

1  एसिड अटैक पीड़ितों  को 10 हजार मिलेगी पैंशन
2  दो  हजार  PTI टीचरों की होगी भर्ती
3  पंजाब के मैडिकल क्षेत्र में डॉक्टरों को बड़ी राहत,  वेतन  में वृद्धि
4 NRI मामलों को देखने के लिए 6 स्पैशल अदालतों को मंजूरी
5 पंजाब के अंदर 13 स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की  भर्ती
6 बठिंडा थर्मल  प्लांट की  जमीन बिजली बोर्ड को दी  जाएगी। 
7. चौंकीदारों  के भत्ते  का  इजाफा
8.पैंशन भत्ता 8 हजार से 10 हजार किया 
9.पुडा के डिफाल्टरों के लिए  बड़ी योजना 
10 सरकार ने दी 97 रैजीडैंट डाक्टर की भर्ती को मंजूरी 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News