Punjab : कांग्रेस रैली में आक्रामक हुए खड़गे, आम आदमी पार्टी को लिया निशाने पर

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 06:47 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब के बरनाला में आयोजित कांग्रेस की महारैली में राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पंजाब सरकार व केंद्र सरकार पर जमकर बरसे।  

अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब की मौजूदा स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर सीधे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अगर AAP सरकार सच में नशे के खिलाफ प्रतिबद्ध है, तो फिर पंजाब में ड्रग्स की समस्या क्यों बढ़ रही है?  खड़गे ने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है, जहां से नशे की तस्करी रोकना केंद्र सरकार की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए पूछा कि आखिर सीमावर्ती राज्य में नशे की आमद रोकने के लिए केंद्र क्या कर रहा है?
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में व्यापारियों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। कई जगहों पर दिन-दहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हो चुकी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा, “जब व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं, नौजवान नशे की चपेट में हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, तो सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।”
 
खड़गे ने अपने भाषण में बड़ा राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि AAP और BJP दोनों अंदरखाते मिले हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि असल मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांग्रेस को मजबूत करना ही पंजाब को सुरक्षित बनाने का रास्ता है। “हमें अपने नौजवान साथियों को सुरक्षित रखना है। अगर पंजाब SAFE रहेगा, तभी देश भी SAFE रहेगा,” उन्होंने कहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News