पंजाब विधान सभा मतदानः RP सिंह ने केजरीवाल व चन्नी को लेकर खड़े किए सवाल

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 05:24 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब विधान सभा मतदान 2022 को लेकर राजनीति पूरी तरह गर्माई हुई है। पंजाब में कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान नहीं किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने अरविन्द केजरीवाल और चरणजीत सिंह चन्नी पर बड़े और तीखे सवाल खड़े किए किये हैं। 

यह भी पढ़ेंः पंजाब चुनाव : सी.एम. चेहरे के ऐलान से पहले चरणजीत चन्नी का यह बयान आया सामने

PunjabKesari

आर.पी. सिंह ने ट्वीट करके कहा, ‘‘अरविन्द केजरीवाल का यू-टर्न। पहले यह कहना कि सिर्फ सिख ही पंजाब का सी.एम. हो सकता है। फिर नेशनल कांग्रेस पार्टी पर सुनील जाखड़ एक हिंदु को सी.एम. न ऐलान करने पर सवाल उठाना। वास्तव में वह हिंदू-सिख का नैरेटिव बना कर खुद के लिए पंजाब के सी. एम. की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भगवंत मान को टैग करते कहा कि वह तो सिर्फ मुखौटा हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर ऐलान किया गया है। केजरीवाल ने कांग्रेस को बड़ा सवाल किया था कि पंजाब में लोगों के पास से मुख्यमंत्री चेहरे के लिए मांगी जा रही राय में सुनील जाखड़ का नाम क्यों नहीं शामिल किया?

यह भी पढ़ेंः सी.एम. चेहरे का ऐलान कांग्रेस आलाकमान के लिए साबित हो सकता है दो धारी तलवार?

PunjabKesari

एक ओर ट्वीट में आर.पी. सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को तीखा सवाल किया है। उन्होंने कहा कि चन्नी जी कह रहे हैं कि लोगों को सिखी में उस तरह का प्यार नहीं मिलता जैसे ईसाई धर्म में मिलता है, इसलिए सिख कनवर्ट हो रहे हैं। क्या चन्नी को भी सिखी में प्यार नहीं मिला, जो उन्होंने अपने घर में क्रॉस लगा रखा है? क्या उनको नहीं पता कि सिखों को लालच देकर कनवर्ट किया जा रहा है? 

यह भी पढ़ेंः कैप्टन और प्रकाश सिंह बादल को लेकर बोले नवजोत सिद्धू

PunjabKesari

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि धर्म प्यार है,  हर किसी को अपनी चपेट में रखना चाहिए। सिखों को सोचना चाहिए कि उनमें क्या गलती है? क्यों लोग उन्हें छोड़ कर दूसरे धर्म में जाते हैं? यह एस.जी.पी.सी. को सोचना चाहिए। जहां लोगों को पूरा प्यार नहीं मिलता, वह दूसरी तरफ जाते हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News