Punjab : मिल्कफेड के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन को लेकर अटकलें तेज

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 05:06 PM (IST)

चंडीगढ़: मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए पंजाब स्टेट मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (मिल्कफेड) के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने शेरगिल का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर किया है।

इस संबंध में 2 मार्च 2026 को आदेश जारी किया गया, जिस पर सहकारिता विभाग के प्रशासनिक सचिव अजीत बालाजी जोशी (आईएएस) के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतियां राज्यपाल के प्रधान सचिव, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां और मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं। वहीं शेरगिल के इस्तीफे के बाद अब मिल्कफेड में नए चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News