बेटी ने मां के सामने खोली पिता की पोल, सच्चाई जान उड़ गए होश
punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 05:28 PM (IST)

समराला(सचदेव, वर्मा): समराला के गांव से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। एक सौतेले पिता द्वारा 10 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित नाबालिग लड़की ने हिम्मत करके अपनी मां को सारी बात बताई और पुलिस को इस संबंधी सूचना दी।
पुलिस ने तुरंत पीड़ित बच्ची को समराला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका मैडिकल करवाया गया। समराला पुलिस के एस.एच.ओ. ने जानकारी देते बताया कि पुलिस द्वारा 2 घंटों में ही सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ केस दर्ज अगली कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पीड़ित बच्ची की मां ने 6 महीने पहले ही आरोपी के साथ दूसरी शादी की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here