पंजाब के व्यक्ति की अमेरिका में हत्या, मंजर देख सहमे लोग

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 02:28 PM (IST)

दसूहा : रोजी-रोटी की तलाश में अमेरिका गए पंजाबी व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पिंदर सिंह के रूप में हुई है जो दसूहा के गांव बहीबोवाल छन्नियां का रहने वाला था। पिंदर सिंह पिछले 18 साल से इटली में काम कर रहा था और करीब 3 साल पहले अमेरिका चला गया था। यहां उसकी तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। उक्त व्यक्ति की हत्या की सूचना परिवार को मिली तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।     

PunjabKesari

अब तक मृतक के परिवार से पूरी जानकारी नहीं मिल रही पर खबर मिली है कि पिंदर सिंह अमेरिका में ट्रक चलाता था। रास्ते में जा रहे एक अन्य ट्रक ड्राइवर ने देखा कि उसकी गर्दन और शरीर पर गंभीर निशान है और उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पिंदर सिंह अमेरिका में ट्रक ड्राइवर था और वह रास्ते में किसी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। गांव बहीबोवाल छन्नियां में शोक की लहर फैल गई जबकि बाकी जानकारी का इंतजार परिवार द्वारा किया जा रहा है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News