पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खतरनाक गैंग के 4 मैंबर हथियारों सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2024 - 01:37 PM (IST)

जालंधर : पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिहोर के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्यों को जालंधर-बटाला हाईवे पर 70 किमी तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब डी.जी.पी. पर  गौरव यादव  एक्स पर दी गई।

PunjabKesari

प्रारंभिक जांच में पता चला कि उक्त गैंग जर्मनी में रहने वाले अमन उर्फ ​​अंडा के संपर्क में था, जो अंतरराष्ट्रीय संबंधों का उपयोग करके पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था। गिरफ्तार चारों सदस्यों के पास से एक रिवॉल्वर, 2 पिस्टल, एक ग्लॉक पिस्टल 9 एमएम,  4 जिंदा कारतूस और दो गाड़ियां बरामद की गई हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में संगठित अपराध को समाप्त करने तथा शांति एवं सद्भाव बनाये रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News