पंजाब पुलिस को पहले ही बड़ी वारदातों की लग चुकी थी भनक, फिर कहां हो गई चूक?

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 04:35 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में हो रही वारदातों की इनपुट्स पहले ही विशेष जांच एजेंसी स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल  को मिल गए थे। पहले ही पता चल गया था कि पंजाब में धार्मिक संस्थाओं व विभिन्न सामाजिक लीडरों को निशाना बनाया जा सकता है। इस इनपुट के मिलने के 6 दिन बाद ही शिव सेना टकसाली के नेता सुधीर सूरी की हत्या हो गई। यह नहीं इसके ठीक 4 दिन बरगाड़ी बेअदबी के आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की भी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 

10 संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब में हालात बिगाड़ने के आरोप में 10 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पकड़े गए संदिग्धों की पहचान तरसेम सिंह निवासी तरनतारान (दूसरा पता दुबई), जगरूप सिंह उर्फ रूप निवासी लोधीपुर आनंदपुर साहिब (दूसरा पता अमेरिका),  अमृतपाल सिंह उर्फ एमी निवासी बाघापुराना (फिलिपंस), मनप्रीत सिंह निवासी जीरा फिरोजपुर (फिलिपींस), हरजोत सिंह निवासी फाजिल्का (अमेरिका), हरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर (इटली), अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी अमृतसर  (मलेशिया), गुरपिंदर सिंह उर्फ पिंदा निवासी तरनतारन, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी तरनतारन, दीपक कुमार निवासी हरियाणा है। बाकी सभी को छोड़ कर गुरपिंदर, दीपक व गुरप्रीत देश में है। 

जांच एजेंसी स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल सूचना मिली थी कि यह संदिग्ध पंजाब सहगित अन्य राज्यों में गैर कानूनी ढंग से हथियार सप्लाई करवा चुके हैं। यही नहीं यह कई अपराधिक मामलों के भगौड़ों को रहने का प्रबंध भी कर चुके हैं।  डेरा प्रेमी हत्या में शामिल शूटर संगरूर निवासी हर्षवीर सिंह बाजवा के आई.एस.आई. से भी लिंक पता चले हैं।  यही नहीं उसके गोल्डी बराड़ से भी सम्पर्क में रहने की बात सामने आई है। हर्षवीर को कई देशों से पैसा आ रहा है और यह रक्म आई.एस.आई. के कहने पर पंजाब सहित कई देशों में स्लीपर को हथियार जुटाने के लिए दी जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News