पंजाब पुलिस की UP में रेड, अंतर्राज्यीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 09:36 AM (IST)

चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब(रमनजीत/सुरेश): एक बड़ी कार्रवाई में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार देर शाम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक गैर कानूनी स्टोरेज गोदाम में छापेमारी कर फार्मा ओपिओइड की 7 लाख से अधिक गोलियां, कैप्सूल व टीके जब्त करके एक अंतर्राज्यीय फार्मास्यूटिकल ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश किया। 

पुलिस ने मुख्य आपूर्तिकर्ता को भी गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान आशीष विश्वकर्मा के रूप में हुई है जो सहारनपुर में आई.टी.सी. के नजदीक खालासी लाइन का रहने वाला है। आरोपी पिछले 5 वर्षों से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, एस.ए.एस. नगर, एस.बी.एस. नगर, रूपनगर, पटियाला और लुधियाना जिलों में गैर कानूनी रूप से नशीली दवाओं की आपूर्ति कर रहा था। चमकौर साहिब के रहने वाले 2 व्यक्तियों सुखविंद्र सिंह उर्फ काला और हरजसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में पहचाने गए व्यक्तियों से ब्यूप्रेनोर्फिन के 175 टीके और एविल के 175 वायल्ज बरामद किए गए थे। इसके बाद क्राइम इन्वैस्टीगेशन एजैंसी (सी.आई.ए.) सरहिंद की पुलिस टीमों ने उक्त केस की जांच के हिस्से के रूप में 14 जुलाई को इंचार्ज इंस्पैक्टर अमरबीर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में स्टोरेज गोदाम पर छापेमारी की। 

फतेहगढ़ साहिब के एस.एस.पी. डाक्टर रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को सभी कानूनी कार्रवाइयां पूरी करने के बाद पंजाब लाया गया है। उन्होंने कहा कि डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन जसपिंद्र सिंह गिल और डी.एस.पी. बस्सी पठाना अमृतपाल सिंह ने इस ऑप्रेशन को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है। एफ.आई.आर. नंबर 79 एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 22सी-61-85 के तहत थाना बडाली आला सिंह फतेहगढ़ साहिब में पहले ही दर्ज की गई थी और मामले की अगली जांच जारी है। आरोपी जिला फतेहगढ़ पुलिस के अमलोह, सरहिंद, बडाली आला सिंह और खमाणो थानों को एन.डी.पी.एस. एक्ट में दर्ज कम से कम 4 व्यावसायिक मामलों में वांछित था। 

यह हुई बरामदगी
लोमोटिल    
4.98 लाख गोलियां
अल्प्राजोलम    97,200 गोलियां
प्रोक्सीवोन    75,840 कैप्सूल
एविल    21600 शीशियां
ब्यूप्रेनोर्फिन    16,725 इंजैक्शन

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News