पंजाब पुलिस को इस खतरनाक गैंगस्टर की तलाश, लगातार कर रही Raid

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 12:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क : लुधियाना पुलिस गैंगस्टर सागर न्यूटन की तलाश में जुटी हुई है। खबर मिली है कि पुलिस द्वारा गैंगस्टर सागर न्यूटन की तलाश शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है जिस कारण पुलिस उसकी तलाश में बीते दिनों से छापेमारी कर रही है। 

इसके साथ ही पुलिस को यह भी संदेह है कि वह पड़ोसी राज्यों में भी छिपा हो सकता है। इसके चलते उसकी फोटो राज्य की सीमा पर तैनात पुलिस टीमों को भेजी गई हैं। वहीं उसके पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा रणनीति बनाई जा रही है। आपको बता दें कि बीते दिनों न्यूटन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उसने आरोप लगाए थे कि पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है। उनसे कहा कि पुलिस कहती है कि वह आरोपी को पकड़ने गए थे इस दौरान आरोपी ने फायरिंग कर दी। उसने कहा कि वह मरने से नहीं डरता पुलिस अगर गोली चलाती है तो भी वह गोली नहीं चलाएगा।     

आपको बता दें कि गैंगस्टर पर 15 से अधिक मामले दर्ज है और वह पहले नाभा जेल में बंद था। वहीं पुलिस ने सागर न्यूटन की पत्नी को उसे पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News