लगातार दूसरे दिन सड़कों पर उतरे Ludhiana नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी, दिए दिशा-निर्देश

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 11:56 AM (IST)

लुधियाना(हितेश): नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी ने कार्यभार संभालते ही शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए एक्शन मोड अपना लिया है। चार्ज संभालने के बाद लगातार दूसरे दिन भी वह शहर की सड़कों पर उतरे और विभिन्न इलाकों का दौरा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कमिश्नर ने नगर निगम अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की थी। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, मानसून के दौरान जलभराव रोकने की तैयारियों, सीवरेज और पानी की निकासी सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई थी। इसके बाद मंगलवार को कमिश्नर ओजस्वी ने शहर के अंदरूनी मोहल्लों का दौरा कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पंजाब सरकार की 'मिशन क्लीन' मुहिम के तहत बुधवार को भी उन्होंने फील्ड में उतरकर बुड्ढा नाला और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को बुड्ढा नाले के किनारों को पक्का करने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के दौरान कटाव और अन्य समस्याओं से बचा जा सके। इसके अलावा उन्होंने पंपिंग स्टेशनों की कार्यक्षमता, मोटरों और जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, जिससे भारी बारिश की स्थिति में जल निकासी प्रभावित न हो। कमिश्नर ने ढोका मोहल्ला का भी दौरा कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News