पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, रिक्शा चालक को मौत के घाट उतारने वाले 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 08:57 PM (IST)

तरनतारन : थाना सिटी तरनतारन की पुलिस सहित अन्य विभिन्न विशेष टीमों द्वारा विगत कुछ दिन पहले अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की गई है, जिस संबंधी पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू सहित गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जिक्रयोग्य है कि यह हत्या को अंजाम आरोपियों द्वारा नशे में धुत्त के दौरान दिया गया था जिसके बाद शव को रोही किनारे फैंक फरार हो गए थे।

इस संबंधी जानकारी देते एस.पी. इन्वेस्टिगेशन अजय राज सिंह ने बताया कि गत 4 सितम्बर को राज कौर ने थाना तरनतारन की पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका पति दलबीर सिंह जो रिक्शा चलाता है, अपने घर वापिस नहीं लौटा है। जिस संबंध में थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी थी। हांजी राज सिंह ने कहा कि 6 सितम्बर की सुबह रोही किनारे दलबीर सिंह का शव बुरी अवस्था में पुलिस ने बरामद किया जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियेां खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जिसके बाद मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों जिनकी पहचान निशान सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी मलिया और सुरजीत सिंह उर्फ ​​काला पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मलिया के रूप में हुई है, को काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने मृतक दलबीर सिंह से कुछ पैसे लेने थे और वे नशे के आदी हैं, जिनके द्वारा दलबीर सिंह को अपने मुंह बांधकर ई-रिक्शा में लिफ्ट के माध्यम से चाकू मार कर उसे मौत की घाट उतार दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News