"वाह री Punjab Police, तेरियां नहींओ रीसां", जेल वैन को धक्का लगाते खूब वायरल हो रहा Video

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 03:52 PM (IST)

अमृतसर(जशन) : वाह री पंजाब पुलिस, तेरियां  नहींओ रीसां। ये वक्तव्य झब्बाल रोड पर सच होते पर उस वक्त देखने को मिले, जब कैदियों को अदालत में पेशी के लिए ले जा रही एक जेल वैन अचानक बीच सड़क में खराब हो गई। वैन में कैदियों की मौजूदगी के कारण स्थिति और भी संवेदनशील हुई थी। इस सारे प्रकरण को एक राहगीर ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी है।

वीडियो में दिखता है कि कैदियों से भरी एक जेल वैन को चार पुलिसकर्मी धक्का लगा रहे हैं, जिनमें से तीन वर्दीधारी में हैं और एक बिना वर्दी (सिविल) के। यह शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां यह वीडियो रिकॉर्ड की गई है। वीडियो में साफ दिखता है कि मौके की नज़ाकत और कैदियों की मौजूदगी को लेकरे पुलिस कर्मी तुरंत वैन से उतरे और वैन को सड़क से हटाने और आगे साईड पर करने के लिए कैसा धक्के लगा रहे है। इस वीडियो में लोग जमकर कुमैंट्स कर रहे हैं। 

जेल प्रशासन की व्यवस्था पर खड़े हुए कई सवाल 
वहीं इस सारे प्रकरण को ले करके पुलिस और जेल प्रशासन की व्यवस्था पर कई प्रश्न खड़े होते दिख रहे है। कुमैंटस में कुछेक ने लिखा कि पंजाब पुलिस तेरियां नाई अू रीसां और कईयों ने कुमैटस में लिखा कि कैदियों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की नियमित जांच जरूरी है, लेकिन इस मामले में लापरवाही दिखाई दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News