पंजाब में सियासी घमासान! नए फैसले बदल सकते हैं समीकरण

punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 04:14 PM (IST)

चंडीगढ़ : पड़ोसी राज्य हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए फैसलों ने पंजाब में भी सियासी घमासान बढ़ा दिया है। दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने और महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये की सरकारी सहायता देने का ऐलान किया है। इस कदम को पंजाब के लिए भाजपा की रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।

1984 के सिख विरोधी दंगों के जख्म पंजाब के लोगों के लिए आज भी ताजा हैं। हरियाणा सरकार के इस फैसले पर पंजाब भाजपा के नेता कह रहे हैं कि भाजपा सिखों की भावनाओं को समझती है। अब तक अन्य दलों की सरकारों ने इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति की है। पंजाब भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, हरियाणा सरकार के इस फैसले का पंजाब की राजनीति पर सीधा असर ज़रूर पड़ेगा।

उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि इन फैसलों को राजनीतिक नज़रिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है और पंजाब के लोगों से हमारे गहरे रिश्ते हैं। हमारे रिश्तेदार पंजाब में हैं, मेरी माँ भी पंजाबी हैं।

दरअसल, नायब सिंह सैनी पिछले लगभग एक साल से पंजाब में काफ़ी सक्रिय नज़र आ रहे हैं। वे लगभग 6-7 बार पंजाब के अलग-अलग शहरों का दौरा कर चुके हैं। इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि उन्हें पंजाब में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News