पंजाब में ‘रेल रोको’ आंदोलन टला, किसानों ने 3 दिन के लिए किया स्थगित

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 11:54 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों द्वारा आज किए जाने वाले ‘रेल रोको’ आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। किसान संगठनों ने घोषणा की है कि यह प्रदर्शन अगले 3 दिनों के लिए टाल दिया गया है।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने दी जानकारी 
इससे पहले किसानों ने आज 3 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक पर धरना देने का ऐलान किया था, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। हालांकि अब इस कार्यक्रम को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। किसानों का कहना है कि अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान वहां व्यस्त हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठनों ने फैसला लिया है कि ‘रेल रोको’ आंदोलन को 3 दिन के लिए टाल दिया जाए। इस बारे में जानकारी देते हुए किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि सभी संगठनों ने बैठक के बाद सरकार को 3 दिन का समय देने का निर्णय लिया है।

दोपहर 12से 3 बजे तक होना था प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि किसानों की मुख्य मांग है कि केंद्र सरकार गेहूं खरीद के नियमों में राहत दे। साथ ही उन्होंने किसानों से कहा है कि वे 3 दिन बाद आंदोलन के लिए तैयार रहें। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां खरीद प्रक्रिया को लेकर समस्या आती है, वहां स्थानीय किसान संगठन अपने स्तर पर इकट्ठा होकर निर्णय ले सकते हैं। गौरतलब है कि पहले संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की अगुवाई में 17 अप्रैल को राज्य स्तर पर ‘रेल रोको’ आंदोलन का ऐलान किया गया था। इस दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रदर्शन होना था, जिसे अब 3 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News